MP | कपड़ा शोरूम में भीषण आग लगने से अफरा तफरी मची

भोपाल के बैरागढ़ मुख्य बाजार में स्थित कपड़ों के शोरूम में भीषण आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकलों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग शार्ट सर्किट से लगी थी।इसमें करोडो रूपये का नुकसान होना बताया जा रहा है।
बैरागढ़ थाना प्रभारी डीपी सिंह ने बताया कि बैरागढ़ मुख्य बाजार में ईश्वर लाल का ओवरटेक नाम से कपड़ों का शोरूम है। जिसकी तीसरी मंजिल में काम चल रहा है। यहां शादी के सूट समेत अन्य कपड़े बनाए जाते हैं। शनिवार दोपहर करीब साढ़े 4 बजे शोरूम में अचानक आग लग गई। मौके पर मौजूद लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। देखते ही देखते आग भीषण हो गई। इसके बाद लोगों ने नगर निगम के फायर अमले को सूचना दी। मौके पर पहुंची पांच दमकलों ने आग बुझाने का काम शुरू किया।

 


By - || SAGAR TV NEWS ||
02-Apr-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.