सागर-गेंहू की खड़ी फसल में आग, 15 एकड़ का गेंहू जलकर खाक
सागर जिले के बीना ब्लॉक के गढा गांव में गेहूं की खड़ी फसल में भीषण आग लग गई। जिसमें 5 किसानों की करीब 15 एकड़ फसल जलकर राख हो गई। जिसमें किसानों को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। जानकारी के मुताबिक मनमोहनदास, लक्ष्मी नारायण पिता भैयालाल, प्रदीप कुमार पिता लक्ष्मीनारायण, अजय सिंह पिता प्रताप सिंह, राजकुमारी पति माधव सिंह के खेत में अज्ञात कारणों के चलते गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। जिसमें 7 हेक्टेयर करीब 15 एकड़ की फसल जलकर पूरी तरीके से राख हो गई। आग से लाखों रुपए का नुकसान होना बताया जा रहा हैं। करीब 2 घंटे तक आग जलती रही। चारों तरफ आग और धुएं के अलावा कुछ नजर नहीं आ रहा था। आग की जानकारी मिलते ही बीना नगर पालिका की फायर ब्रिगेड सहित बीओआरएल की दमकल भी मौके पर पहुंची। जहां दमकल ने आग पर काबू पाया, नहीं तो आग अन्य खेतों तक पहुंच सकती थी। जिसमें और भी अधिक नुकसान हो सकता था।