सागर- बाज़ार में गेहूँ का अच्छा भाव मिलने से केंद्र पर नहीं बेच रहे अनाज

सागर जिले के जैसीनगर में गेहूं खरीदी केंद्र से किसानों का मोहभंग होता नजर आ रहा है। अब किसान केंद्र पर अपना अनाज बेचने से परहेज कर रहे हैं। इसका कारण बाजार में अच्छे भाव मिलना है। रबी विपरण साल 2022-23 में समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए जैसीनगर में 3 खरीदी केंद्र बनाए गए हैं। और तीनों खरीदी केन्द्र 4 अप्रैल से शुरू हो चुके है। जहां पर किसानो का गेहूं 2015 की दर से शासन द्वारा खरीदा जा रहा है। लेकिन खुले बाजार और मंडी में गेहूं 1900 से लेकर 2300 तक बिक रहा है। जबकि समर्थन मूल्य 2015 है ऐसे में किसानों को खुले बाजार और मंडी में अच्छा भाव मिल रहा है। जहाँ किसानों को अपनी अनाज बेचने के तुरंत बाद पैसे मिल जाते हैं। जिससे किसान खरीदी केंद्रों पर गेहूं बेचने से परहेज कर रहे हैं।
जैसीनगर खरीदी केंद्र के प्रबंधक कृष्ण मुरारी चौबे ने बताया कि हर साल खरीदी केंद्रों पर किसानों की लंबी-लंबी लाइने लगती थी। लेकिन इस बार मंडी और खुले बाजार में अच्छा भाव मिलने के चलते किसान खरीदी केंद्रों में फसल बेचने नहीं आ रहे हैं। 4 अप्रैल से खरीदी शुरू हुई थी। लेकिन अब तक सिर्फ एक किसान ही अपना अनाज बेचने आए हैं।


By - || SAGAR TV NEWS ||
08-Apr-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.