सागर- भूसा के दाम कम होने से सड़क पर उतर आये किसान

सागर जिले के खुरई में भूसा के दाम कम करने से नाराज किसानों ने सागर रोड बायपास तिराहे पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। किसान इस बात से नाराज हैं। कि भूसा पहले 5 से 8 रुपये किलो खरीदा जाता था लेकिन अब 2-3 रुपये किलो खरीदा जाता है। जिससे किसानों को नुकसान हो रहा है। किसानों ने भूसा से भरे ट्रैक्टर ट्रालियों के साथ सड़क जाम कर दी थी। जिससे दूसरे वाहन चालक आसानी से नहीं निकल सके यातायात ख़ासा प्रभावित हुआ। किसानों के मुताबिक भूसे के दाम कम होने पर उन्हें सड़क पर उतरना पड़ा। दरअसल जिले में गौशाला संचालन के लिये भूसे की उपलब्धता कम होने के कारण कलेक्टर ने जिले या प्रदेश से भूसा बाहर भेजने पर प्रतिबंध लगा दिया है। भूसा व्यापारियों ने बताया कि वे किसानों से भूसा खरीदकर अपना मुनाफा जोड़कर बाहर जिलों और प्रदेशों में भेजा करते थे। लेकिन कलेक्टर के आदेश के बाद भूसा बाहर भेजने पर प्रतिबंध लग गया। अब व्यापारी भूसा बाहर नहीं भेज पायेंगे। जिससे उसके उचित दाम नहीं मिलेंगे। लोकल मार्केट में भूसा इतने ही दामों में बिकता है इसलिये मजबूरी में दाम घटाना पड़े।

 

 


By - || SAGAR TV NEWS ||
10-Apr-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.