सागर-भूसा उड़ने की वजह से बाइक सवारों के साथ कुछ ऐसा

ट्रैक्टर ट्रॉली से उड़ते हुए भूसे से कई बार सड़क हादसे भी हो जाते हैं। कुछ ऐसा ही सागर जिले के खुरई के सिमरिया घाट के पास भी हुआ। जहाँ दो बाइकों की भिडंत से दो महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक खुरई के सिमरिया घाट के पास रजवांस रोड से दो बाइक सवार जा रहे थे। जहाँ एक बाइक सवार के आगे भूसे से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली चल रही थी। जब हवा का झोंका आया तो भूसा उड़कर उस बाइक सवार की आंखों में चला गया। जिससे वह अपना संतुलन खो बैठा और तभी ओवर टेक करते समय आगे आ रही बाईक से टकरा गया। दोनों बाईकों की टक्कर से दो महिलाओं के अलावा 4 लोग घायल हो गये। गौरतलब है। कि इस तरह के मामले पहले भी सामने आ चुके है। इसलिए सावधानी में ही सुरक्षा है।

 


By - sagar tv news
24-Apr-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.