सागर में जब पुलिस बल के साथ निकले कलेक्टर,एसपी सकपका गए दुकानदार || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर में एक बार फिर एक प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। और ताबड़तोड़ तरीके से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाई शुरू की गयी। शहर के मुख्य इलाके कटरा क्षेत्र में जब भारी संख्या में पुलिस बल के साथ कलेक्टर एसपी और अन्य अधिकारी पहुंचे तो लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस और प्रशासन ने दुकानों के बार रखे गए सामान को जप्त कर लिया। जिनसे अतिक्रमण पसरा हुआ था। इस दौरान लोगों को समझाइश दी गयी। तो दूसरी तरफ दुकानों के बाहर सड़क पर सामान फैलाकर रखने वालों के सामान को जप्त कर लिया गया। तो कई दुकानदार अपनी दुकानों का सामान समेटते हुए नज़र आये। प्रशासन नगर निगम और पुलिस की संयुक्त ये कार्यवाई तीन बत्ती से लेकर कटरा बाजार और राधा तिराहा इलाके में की गयी। इस दौरान अमले ने लोगों को हिदायत दी की अगर अतिक्रमण किया तो ठीक नहीं होगा। दरअसल स्मार्ट सिटी फेज 1 के तहत रोड का चौड़ीकरण किया जाना है। जिसके तहत छोटे व्यापारियों को विस्थापित भी किया गया है। लेकिन कई सारे लोग अभी यहीं पर दुकानें लगाए हुए हैं।
इसको लेकर एसपी तरुण नायक ने बताया की यहाँ वहां वाहन खड़े होते हैं वहीं लोग दुकानों का सामान फैला लेते हैं। जिससे आने जाने वालों को परेशानी होती है। यातायात प्रभावित होता है। जिसको लेकर ये कार्यवायी की।
वहीँ कलेक्टर दीपक आर्य बोले की लोगों से अपील की जा रही है न मानने पर कार्यवाई होगी।


By - Sagar tv news
29-Apr-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.