प्रोफ़ेसर पति छोड़कर गया तो पत्नी भी चली गयी दुनिया से
लोग प्यार में साथ जीने और मरने की कसमें खाते हैं। राजधानी भोपाल में इसी तरह की बानगी भी देखने को मिली। जहाँ पति की मौत होते ही पत्नी ने भी अपनी जान दे दी। मामला भोपाल के कमलानगर थाना इलाके का है। दरअसल पेशे से डेंटिस्ट और कॉलेज में प्रोफेसर पराग पाठक को ब्रेन हेमरेज हो गया था। जिसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ उनकी सर्जरी हुई थी। लेकिन हालत नाजुक होने के कारण उनकी मौत हो गई। जैसे ही इस बात की खबर पत्नी प्रोफ़ेसर प्रीति झरिया को मिली तो वह सदमे में आ गई। उन्होंने इसकी सूचना पहले अपने परिजन को दी और सीधे भदभदा ब्रिज पहुंचकर वहां से कूदकर जान दे दी। जानकारी मिलने पर तुरंत ही पुलिस और गोताखोर मौके पर पहुंचे। जहाँ प्रीति का शव बाहर निकाला। इसके बाद दोनो पति पत्नी की एक साथ अर्थी निकाली गई। जिसे देख लोग भावुक हो गए। बताया जा रहा है की प्रीति अपने पति की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई थी। वहीँ इन दोनों की कोई संतान भी नहीं थी। प्रीती ने अस्पताल में डॉक्टर को भी बताया था की वो जान देने जा रही हैं।