शादी में गया था युवक फिर पुलिस को कुछ इस तरह मिला

एक युवक की हत्या किये जाने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और आरोपियों की तलाश तेज कर दी गयी है। घटना जबलपुर जिले के तिलवारा के शास्त्री नगर चौराहे पर हुई। जहां एसपी ने हत्यारों को पकड़ने के लिए आदेश अधिकारियों को दिए हैं। दरअसल बीते दिन तिलवारा थाना क्षेत्र के बाजनामठ चौराहे के पास एक युवक की खून से सनी हुई लाश मिली थी। इस बात की सूचना पुलिस को सुलभ जन सुविधा केंन्द्र के केयर टेकर राकेश राय ने दी थी। मृतक की शिनाख्त राहुल चौधरी के रूप में की गयी। जहाँ एफएसएल टीम के अलावा मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा भी घटना स्थल पहुंचे थे। एसपी के आदेश पर ग्रामीण एडिशनल एसपी शिवेश सिंह बरगी सीएसपी प्रियंका शुक्ला के मार्गदर्शन में टीम गठित की गई। बताया गया की मृतक राहुल चौधरी मजदूरी करता था और वह डुडवारा गांव म शादी समारोह में गया था। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।


By - SAGAR TV NEWS
07-May-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.