दुल्हन कुछ इस तरह से एंट्री लेकर पहुंची की लोग देखते ही रह गए

 

अपनी शादी को कौन यादगार बनाना नहीं चाहता और आज के समय में तो इसका चलन काफी ज्यादा बढ़ गया है। इस पल को ख़ास बनाने लोग कोई कसर नहीं छोड़ते। उच्च ऐसा ही दिलचस्प मामला एमपी के बैतूल से भी सामने आया। जहां दुल्हन घोड़ी में बैठकर मंडप पहुंची। जिसे देखकर हर कोई हैरत में पड़ गया। दरअसल जिले के घोड़ाडोंगरी में दुल्हन ललिता ने अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए एक नया प्रयोग किया। वह घोड़ी पर बैठकर मंडप में पहुंची। यह नजारा देख कर लोगों ने दुल्हन का जोरदार स्वागत किया। साथ ही दुल्हन का यह अंदाज दूल्हे दीपक को भी बहुत पसंद आया। उसने भी दुल्हन का स्वागत किया। वहीं शादी समारोह में मौजूद लोगों के लिए भी इस तरह से एंट्री चर्चा का विषय बन गयी। ललिता की शादी होशंगाबाद के दांडीवाड़ा के दीपक से हुई है। दुल्हन के पिता रामभरोसे महोबिया ने बताया कि वह बेटा और बेटी में कोई फर्क नहीं समझते। इसलिए जिस तरह बेटे की शादी धूमधाम से की थी। उसी तरह बेटी की भी शादी धूमधाम से कर बेटी को घोड़ी पर बैठा कर मंडप तक पहुंचाया।


By - SAGAR TV NEWS
11-May-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.