लाखों की धोखाधड़ी मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार एक फरार

 

 

अशोकनगर जिले में पुलिस ने अमानत में खयानत के आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया है। थाना प्रभारी रोहित दुबे ने बताया कि नगर के शेखर जैन द्रारा कलेक्टर को शिकायत की गई थी कि दतिया निवासी निखिल चौरसिया और चन्दू साहू को 593 किवंटल त्योरा बेचा था। जिसकी कुल कीमत 20 लाख के लगभग थी। जिस पर उन्होंने 2 लाख रुपये दिए थे इसके बाद वह पैसे नही दे रहा था। कलेक्टर से शिकायत के बाद उक्त आरोपियों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया। जिसके बाद से आरोपी फरार चल रहे थे। जिन्हे पकड़ने कई जगहों पर दबिश दी गई। लेकिन आरोपी नहीं पकड़े गए। इसके बाद एसपी ने 10 हजार और पुलिस महानिरीक्षक ने 30 हजार रुपये की घोषणा की। इसके बाद पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी निखिल सागर में अपने रिश्तेदार के यहाँ छिपा है। पुलिस ने दल बल के साथ दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया। जिसे न्यायालय में पेश कर 3 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। उससे पूछताछ जारी है। इस कार्यवाही में सागर के मोतीनगर थाना पुलिस की मुख्य भूमिका रही। वहीँ दूसरा आरोपी फरार है।


By - अनुज जैन
25-Jul-2020

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.