16 महीने के बच्चे में अद्भुत टैलेंट चंद सेकंडों में पहचान लेता है कई देशों के झंडे | SAGAR TV NEWS |

 

आमतौर पर कई लोगों की मेमोरी कमजोर होती है। मतलब दो चार दिन में लोग जरूरी बातें तक को भूल जाते हैं। लेकिन एमपी के रीवा में 16 महीने का एक ऐसा भी बच्चा है। जिसकी मेमोरी पावर देखकर हर कोई हैरान है। इतनी छोटी उम्र में उसे कई देशों के झंडे याद हैं।
दरअसल समान क्षेत्र में रहने वाले संजय मिश्रा के पुत्र यशस्वी मिश्रा ने अद्भुत मेमोरी पावर को विकसित कर ली है। उसे किसी भी विषय में एक बार जानकारी देने के बाद आप दोबारा उससे पूछेंगे तो वह फटाफट उत्तर दे देगा। बताया जा रहा है कि यशस्वी मिश्रा के माता-पिता ने विश्व के हर एक झंडों के बारे में उसे जानकारी दी थी। जिसके बाद उसने चंद सेकंड के अंदर ही हर देशों के झंडों को पहचान लिया और तब उसके माता-पिता को यह एहसास हुआ कि यशस्वी ने अद्भुत प्रतिभा लेकर जन्म लिया है। 16 महीने के यशस्वी ने 14 महीने की उम्र में 26 देशो के राष्ट्रीय ध्वजों को एक बार में पहचान कर सब को हैरत में डाल दिया। साथ ही वर्ल्ड बुक ऑफ लंदन के रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया था। वहीं अब 16 महीने की उम्र में 195 देशों के झंडों और उनकी राजधानियों को पहचान कर हावर्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड के साथ ही इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। वहीं यशस्वी के इस हैरान करने वाली उपलब्धि को देखते हुए उसके दादा, माता और पिता सभी उसे आगे और नाम रौशन करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।


By - Arpit Pandey rewa
28-May-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.