जब दुल्हन ट्रेक्टर पर सवार होकर पहुंची मंडप में तो हर कोई देखता रह गया


आज के समय में शादियों में दूल्हा खासकर दुल्हनें नए नए तरीके अपना रहे हैं और अपनी शादी को यादगार बनाते हैं। एमपी के बैतूल से सामने आयी इन तस्वीरों को ही ले लीजिये। जिसमें एक दुल्हन ट्रेक्टर में बैठकर मंडप में पहुंची। जिसकी आँखों में काला चश्मा था। यह देखकर बाराती और रिश्तेदार भी हैरान रह गए।
जानकारी के मुताबिक बैतूल के साईंखेड़ा क्षेत्र के गांव जावरा में रहने वाले कैलास ताड़गे की बेटी भारती की शादी गांव के ही लड़के वासु कवडकर से तय हुई थी। लेकिन यह दोनों अपनी शादी को यादगार बनाना चाहते थे। इसके लिए भारती ने सोचा कि अगर वह ट्रैक्टर से एंट्री करे तो यह यादगार पल होगा। इसके लिए भारती ने वासु से बात की जिसके लिये वो भी राजी हो गया। इसके बाद जब भारती ट्रैक्टर से मंडप में पहुंची तो सब लोग देखते ही रह गए। सभी को उसका ये निराला अंदाज़ पसंद आया। दरअसल दुल्हन के पिता कैलास ताड़गे किसान हैं जिससे उसे भी ट्रैक्टर चलाना आता है। दुल्हन के इस अंदाज का वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है। दुल्हन का कहना है कि शादी में कार और डोली से एंट्री लेने का ट्रेंड पुराना हो गया है। इसलिए सोचा कि वह खुद टैक्टर चलाते हुए मंडप में जाएगी।

 


By - SAGAR TV NEWS
28-May-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.