सागर प्रशासन एक्शन मोड में होटल,रेस्टोरेंट और ढाबों में शराबखोरी पर छापा

 

चुनाव के मद्देनज़र सागर जिले में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद प्रशासन एक बार फिर से एक्शन मोड में आ गया है। जिसको लेकर कलेक्टर दीपक आर्य के निर्देशन और सहायक आयुक्त आबकारी सी. पी. सांवले के मार्गदर्शन में कई थाना क्षेत्रों में कार्यवाईयां की गयी। जिसके तहत सिविल लाइन, मकरोनिया, कटरा,जवाहरगंज, बड़ा बाजार, गुजराती बाजार क्षेत्रों में अहातों के रूप में संचालित होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों पर दबिश दी गयी। प्रशासन की टीम ने ऐंसे अवैध रूप से शराब पिला रहे अहातों को बंद कराया। इसके अलावा उनके विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 के तहत कुल 6 न्यायालयीन प्रकरण भी पंजीबद्ध किये गए हैं। प्रशासन की इस कार्यवाई के बाद से हड़कंप मचा हुआ है


By - SAGAR TV NEWS
28-May-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.