ट्रेक्टर पर 16 लोग थे सवार लेकिन न्यूट्रल होने से हुआ कुछ ऐसा
सड़क पर दौड़ रहे ट्रेक्टर ट्रॉली का संतुलन अचानक से बिगड़ गया जिस वजह करीब 15 मजदूर घायल होकर अस्पताल पहुंच गए हैं। घटना नरसिंहपुर जिले के ठेमी पुलिस थाना अंतर्गत मुराछ गांव से सामने आयी है। बताया गया की मजदूर मूंग काटने के लिए खेतों में गए हुए थे। तभी मुराछ घाट पर ट्रैक्टर का गैर बदलते समय वो न्यूट्रल हो गया जिससे ट्रैक्टर ट्राली पलट गयी। और उसमें सवार मजदूर घायल हो गए। जिन्हे 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज किया। जानकारी के मुताबिक मूंग काटने के लिए ट्रैक्टर पर ड्राइवर समेत 15 लोग गए हुए थे। तभी घाट पर ट्रैक्टर न्यूट्रल होने से पलट गया। जिससे कुछ व्यक्तियों के हाथ पैर में फ्रैक्चर है। तो कुछ को मामूली चोटें आई हैं। जिनका इलाज किया जा रहा है