सागर स्टेशन में बिना टिकिट महिला से TC ने किया गलत काम

 

सागर में टिकट नहीं होने पर एक TC ने महिला यात्री से रेप कर दिया। घटना शनिवार रात की है। महिला की शिकायत पर जीआरपी ने सोमवार को आरोपी TC के खिलाफ धारा 376, 363 में मामला दर्ज किया है।

जीआरपी पुलिस ने बताया कि महिला और उसका पति शनिवार को गुना से सागर के लिए निकले थे। सागर के मकरोनिया में महिला का मायका है। उन्हें भागलपुर एक्सप्रेस से आना था। वे शाम 4.30 बजे गुना स्टेशन पहुंचे। पत्नी को ट्रेन में बैठाकर पति टिकट लेने चला गया। इतने में ट्रेन चल पड़ी और पति स्टेशन पर ही छूट गया। महिला रात 8.15 बजे सागर पहुंच गई।

प्लेटफार्म नंबर-1 पर उतरते ही ड्यूटी कर रहे TC राजूलाल मीणा ने महिला से टिकट मांगा। महिला ने टिकट नहीं होने और पति के गुना स्टेशन पर छूट जाने की बात कही। कहा- टिकट पति के पास ही है। इस पर TC महिला से बोला- तुम्हारा चालान कटेगा। मेरे साथ बड़े साहब के पास चलो, नहीं तो FIR हो जाएगी। डर की वजह से महिला TC के साथ चली गई। आरोपी TC उसे अपने रेलवे क्वार्टर ले गया। कमरे में महिला के साथ जबरदस्ती की।

रविवार को महिला की शिकायत पर केंट पुलिस ने जीरो पर कायमी कर जीआरपी के लिए मामला ट्रांसफर किया था सोमवार को जबलपुर से सागर पहुंची निरीक्षक शशि दुबे ने महिला के बयान दर्ज करने के बाद धारा 376, 363 में मामला पंजीबद्ध किया, आरोपी की तलाश की जा रही हैं।


By - sagar tv news
06-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.