पंचायत सचिव ने तीन पत्नियों में से एक की जानकारी छिपाई तो निलंबित हो गए || SAGAR TV NEWS ||

 

पंचायत सचिव की तीन पत्नियां चुनाव मैदान में हैं। लेकिन एक पत्नी की जानकारी छिपाना उसे महंगा पड़ गया जिस वजह से सीईओ ने उन्हें निलंबित कर दिया है। हम बात कर रहे हैं। सिंगरौली जिले के घोघरा पंचायत में पदस्थ सचिव की, दरअसल उनकी तीन पत्नियां चुनाव मैदान में हैं। लेकिन एक पत्नी की जानकारी छुपाने पर सीईओ ने निबंलित कर उसे जिला पंचायत सिंगरौली में अटैच किया है।
जानकारी के मुताबिक जनपद पंचायत के सीईओ ने कर्मचारियों से एक जानकारी मांगी थी कि अगर किसी कर्मचारी के रिश्तेदार या सदस्य चुनाव लड़ रहे हैं। तो उसकी जानकारी उपलब्ध कराएं। लेकिन घोघरा पंचायत के सचिव सुखराम सिंह ने अपनी पहली पत्नी और तीसरी पत्नी की जानकारी सीईओ को तो दी, लेकिन दूसरे नंबर की पत्नी की जानकारी नहीं दी थी। मामला सामने आने के बाद सीईओ ने कारण बताओ उन्हें नोटिस जारी किया। लेकिन बाद में नोटिस का जवाब नहीं देने पर सीईओ वीके सिंह ने पंचायत सचिव सुखराम सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए जिला पंचायत सिंगरौली में अटैच कर दिया।
बताया जा रहा है कि पंचायत सचिव की तीन शादियां हुई हैं। तीनों पत्नियां कुसुम कली सिंह, गीता सिंह और उर्मिला सिंह पंचायत चुनाव लड़ रहीं हैं। उसकी दो पत्नियां सरपंच पद के लिए किस्मत आजमा रहीं हैं। वहीं तीसरी पत्नी ने जनपद सदस्य के लिए नामांकन दाखिल किया है। हालांकि, तीनों पत्नियां एक ही गांव में अलग-अलग घरों में रहती हैं।


By - Sagar tv news
20-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.