सागर- बुलडोजर मामा का अनोखा स्वागत बुलडोजर के पंजे पर चढ़कर पहनाई माला

 

सागर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जन आशीर्वाद यात्रा लेकर पहुंचे। उनका जगह-जगह पर लोगों ने स्वागत किया। वहीं जब सीएम मोतीनगर पहुंचे तो कार्यकर्ताओं ने अनोखे अंदाज़ में बुलडोजर पर सवार होकर बुलडोजर मामा का स्वागत किया। दरअसल भाजपा कार्यकर्ता बुलडोजर के पंजे पर सवार हुए थे। जब सीएम रथ पर सवार होकर यहां से गुजरे तो इन सभी ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। जो पंजे पर बैठकर ऊपर पहुंचे थे।
दरअसल मुख्य्मंत्री शिवराज सिंह चौहान सागर से भाजपा प्रत्याशी संगीता सुशील तिवारी और 48 वार्डों के पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में सागर पहुंचे थे। जहां उन्होंने सभी से भाजपा को समर्थन देने की अपील की


By - SAGAR TV NEWS
28-Jun-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.