सागर-लोगों ने सूझबूझ दिखाकर कुएं में से एक गाय सुरक्षित निकाला बाहर || SAGAR TV NEWS ||
सागर जिले के बंडा इलाके के करई गांव में एक गाय तकरीबन 80 फीट गहरे कुएं में जा गिरी गिर पड़ी। जो पानी में तैर रही थी। जब इस बायत की जानकारी स्थानीय दयाराम यादव को लगी तो उन्होंने अपनी टीम और ग्रामीणों के सहयोग से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जहां गाय को सुरक्षित कुएं से बाहर निकाल लिया गया। बताया जा रहा है की अगर गाय और ज्यादा समय तक कुएं में रहती तो उसकी जान जा सकती थी। देसी जुगाड़ से गाय को सुरक्षित निकाला गया। वहीं लोगों के इस कार्य की जमकर सराहना हो रही है।