गोलीकांड मामले में फरार मोस्ट वांटेड को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

 

उमरिया जिले की चंदिया पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जहां 30 हजार रुपये के फरार मोस्ट वांटेड को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक चदिया थाना अंतर्गत रेत की बंद खदान में सात महीने पहले गैंगवार की घटना हुई थी। जहां प्रमुख आरोपियों में से 30000 के इनामी आरोपी को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एसपी और एसडीओपी के मार्गदर्शन में टीम बना कर कार्यवाही की गई। और घटना के बाद से ही फरार चल रहे आरोपी लोकेश सिंह को पुलिस ने उसके गांव नरवार से गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश कर किया गया। बताया जा रहा है। की खैरवार कांड के एक मोस्ट वांटेड आरोपी नीरज त्रिपाठी ने पिछले दिनों कोर्ट में गुपचुप तरीके से सिलेंडर किया था। तो पुलिस की कार्रवाई पर सवालिया निशान भी लग रहे थे। मामले में प्रशिक्षु डीएसपी विवेक गौतम ने बताया कि खैरवार गोली कांड के और आरोपी भी जल्द ही पुलिस गिरफ्त में होंगे।


By - Rajkumar Goutam
02-Aug-2020

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.