बारात में नाचते-नाचते बिदक गया घोड़ा दर्जन भर लोगों को पहुंचा दिया अस्पताल || STVN INDIA ||

 

शादियों में तो घोड़ों को नचवाने की परम्परा काफी पुरानी है लेकिन अगर घोडा बिदक जाए तो क्या कहिये, बारात में डांस करने के दौरान एक घोड़ा भी ऐसा बिदका की लोगों की जान पर बन आई। जी हाँ घोडा ऐसा मदमस्त होकर नाचा की दर्जन भर से ज्यादा लोग अस्पताल पहुँच गए। खुद दूल्हे मियां बाल-बाल बच गए। घोड़े के डांस करने ये वीडियो काफी चर्चाओं में है। तो आपको बता दें की ये मामला उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के मोदहा कस्बे से सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है की शादी के कार्यक्रम में बाराती रुपये उड़ाते हुए डांस कर रहे हैं। डीजे पर गाना बज रहा था और इनके बीच घोड़ा भी नाच रहा है। लेकिन कुछ ही देर में नाचते हुए घोड़े को अचानक पता नहीं क्या हुआ कि वह बिदक गया और बरातियों को लात मारता हुआ निकल गया। जिससे नाच रहे बरातियों के बीच अफरा तफरी मच गई। इस बीच करीब 8 बराती घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। हालाँकि किसी को ज्यादा चोटें नहीं आई थी।
जानकारी के मुताबिक मुस्लिम समुदाय के एक शख्स की बारात लगी थी जिसमें लोग झूमकर डांस कर रहे थे तभी घोड़े के डांस करते समय ये सब कुछ हुआ।


By - Sagar tv news
28-Jul-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.