मंत्री भूपेंद्र सिंह ने की कांग्रेस नेता पर एफआईआर की मांग || SAGAR TV NEWS ||

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने वाले कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी पर पूरी भाजपा हमलावर हो गयी है। इस मामले में नगरीय विकास और आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने अधीर रंजन चौधरी पर आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने कांग्रेस नेता की बयानों की निंदा करते हुए कहा कि कांग्रेस की मानसिकता हमेशा तानाशाही की रही है। कांग्रेस कभी स्वीकार नहीं करती कि कोई आदिवासी राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री बने। अधीर रंजन ने राष्ट्रपति और देश के संविधान के साथ-साथ जनजातीय समाज और देश की आधी आबादी के प्रतिनिधि समूचे महिला वर्ग का भी अपमान किया है जो गलत है।


By - Sagar tv news
29-Jul-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.