सागर-पीली कोठी की घाटी पर मजदूरों से भरी बस हुई अचानक बंद,जेसीबी की मदद से चढ़ी बस || SAGAR TV NEWS |

 

सागर के पीली कोठी की घाटी पर उस समय मजदूरों की सांसें अटक गयी जब बस अचानक से बंद हो गयी। ये देख सभी मजदूर सहम गए। कुछ देर बाद जेसीबी की मदद से बस को ढलान से ऊपर चढ़ाया गया। मिली जानकारी के मुताबिक ये बस झारखंड राज्य से मजदूरों को लेकर गुजरात जा रही थी। जो रात के समय पीली कोठी की घाट की चढ़ाई पर एक दम से बंद हो गई। बताया गया की इस बस में 100 से भी ज्यादा महिला पुरुष मजदूर सवार थे। बस को किसी तरह रिवर्स होने से बचाया गया। धीरे-धीरे सभी मजदूरन को नीचे उतारा। इसके बाद पास ही में लगे स्मार्ट सिटी के सड़क का निर्माण कार्य कर रही जेसीबी की मदद से बस को घाट के ऊपर चढ़ाया गया। बताया जा रहा है की बस में सफर कर रहे मजदूरों के साथ छोटे बच्चे भी थे। तक़रीबन 1 घंटे तक बस सड़क किनारे ही खड़ी रही। स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह बस को स्टार्ट किया जिसके बाद बस यहां से रवाना हुई।


By - Sagar tv news
18-Sep-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.