वन विभाग की घर में दबिश देकर कार्यवाई 32 नग चिरान सागौन की जप्त || SAGAR TV NEWS ||

 

वन विभाग की टीम ने घर में छापामार कार्यवाई कर 32 नग सागाैन चिरान लकड़ी जप्त की है। मामला छतरपुर जिले के बिजावर से सामने आया है। बताया जा रहा है की वन मंडल अधिकारी, उप वन मंडल अधिकारी और रेंजर के निर्देशन में मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही की गयी। जहां वन अमले ने मेन मार्केट निवासी दिलदार सौदागर के घर पर छापामारा और मौके से लकड़ी जप्त की है। जिसमें वन अधिनियम के तहत कार्यवाही की जा रही है। वन विभाग द्वारा चिरान सागौन लकड़ी की कीमत 7 हजार रूपये आंकी गई है। इस कार्यवाही में डिप्टी रेंजर इशाक सौदागर, डिप्टी रेंजर शिव रतन सिंह, रामहित प्रजापति विशाल सेन, समेत बिजावर पुलिस थाने का पुलिस बल मौजूद रहा। इसको लेकर उप वन मंडल अधिकारी ए के दीक्षित ने जानकारी दी।


By - Hrdesh Mangli Bijawar
21-Sep-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.