सागर-प्याज घोटाले मामले में पुलिस ने 8 लोगों को किया गिरफ्तार || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर जिले के देवरी कृषि उपज मंडी के चर्चित प्याज घोटाले में पुलिस ने 8 लोगो को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। जिनमें सात सब्जी व्यापारी और एक कंप्यूटर ऑपरेटर शामिल है। यह आरोपी लंबे समय से फरारी पर थे।
उल्लेखनीय है कि साल 2019 में मुख्यमंत्री प्याज भावांतर योजना में करोड़ों रुपए के तथाकथित फर्जी दस्तावेज घोटाला सामने आया था। यह मामला उजागर होने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया था और इसको लेकर जांच भी षुरू कर दी गई थी। जैसे-जैसे मामले की जांच आगे बढी, वैसे-वैसे इस घोटाले की सारी परतंे खुलती गई। जांच के बाद मंडी कर्मचारियों और सब्जी व्यापारियों के विरुद्ध थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। इनमें से 10 मंडी कर्मचारी और 15 फर्मों के व्यापारी शामिल थे। अब इन पर देवरी थाना प्रभारी आशीष शर्मा ने कार्रवाई करते हुए 8 लोगों को गिरफ्तार किया है।


By - Saurabh Nagaria devri
27-Sep-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.