पकड़े जाने के बाद Kobra सांप ने उगला मेंढक और चूहा, देखिये Video || SAGAR TV NEWS ||

 

खतरनाक कोबरा सांप के पकड़े जाने के बाद उसने एक मेंढक और चूहे को निगला। जिसका वीडियो सामने आया। मामला एमपी के शिवपुरी जिले की नरवर तहसील का है। जहां कटेंगरा गांव में अचानक कोबरा सांप निकल आया। जिसके दिखाई देते ही हड़कंप मच गया था। आनन-फानन में सांप पकड़ने वाले को बुलाया गया। सर्प मित्र ने कुछ ही देर में जहरीले सांप को पकड़ लिया। तब कहीं ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
दरअसल सर्प मित्र सलमान पठान ने कोबरा सांप को देखते ही अंदाजा लगा लिया था कि यह कोई जीव जंतु खाये हुए है। जिससे सांप ज्यादा फुर्ती नहीं दिखा पा रहा था। इसके बाद सलमान ने ग्रामीणों के सामने ही कोबरा के पेट से निगले हुए जीव जंतुओं को निकालने की प्रक्रिया शुरू की। जहां कोबरा ने एक मेंढक और एक चूहे को बाहर उगल दिया। यह देख ग्रामीण भी हैरान रह गए। वहीं सर्प मित्र ने कोबरा सांप का रेस्क्यू कर उसे जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया।-------


By - Sagar tv news
09-Oct-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.