नवविवाहिता के अंतिम संस्कार की सजी अर्थी पुलिस ने शमशान घाट से लौटाई वापिस !

 


एक नवविवाहिता की डेड बॉडी अन्तिम संस्कार के लिए शमसान घाट ले जाई गयी और क्रियाक्रम की तैयारी थी। लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने बॉडी को वापिस पीएम हाउस भेज दिया। मामला शिवपुरी जिले के फिजिकल थाना इलाके का है। खबर लिखे जाने तक पीएम जारी था। जिसके बाद ही विवाहिता का अंतिम संस्कार किये जाने की बात सामने आई थी। जानकारी के मुताबिक सुगंधी पत्नी दीपक शाक्य की बीमारी के चलते 12 अक्टूबर की देर शाम जान चली गई थी। जिससे पति रात करीब 3 बजे सरकारी एंबुलेंस से शिवपुरी के सरकारी अस्पताल से फक्कड़ कॉलोनी ले गया। सुबह अंतिम संस्कार के लिए शमशान घाट ले जाया गया। जहां उसके अतिंम क्रिया कर्म की तैयारी जारी थी। तभी पुलिस ने इसे रुकवा दिया और पीएम के लिए पार्थिव शरीर पीएम कक्ष ले आए।
पति दीपक का कहना था की लड़की की मां पीएम करना चाहती है। इसलिए पुलिस ने बुलाया है।
वहीं मामले में एडिशनल एसपी का कहना है। की अस्पताल में प्राकृतिक जान चले जाने की जानकारी है। लेकिन मृतका की मां की शिकायत पर पीएम कराकर मार्ग कायम कर लिया है


By - SAGAR TV NEWS
13-Oct-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.