पटाखा जलाकर फेंका लड़कियों-महिलाओं के पास, बाल-बाल बची महिलाएं

 


कुछ लोग अपनी खुशी के लिए दूसरों की जान से खिलवाड़ करते हैं। ऐसा ही कुछ एमपी के झाबुआ जिले के पेटलावद में हुआ। जहां सरे राह चलते युवतियों पर पटाखा फेंकने का मामला सामने आया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें नज़र आ रहा है की कुछ युवकों में से एक युवक के हाथ में तेज आवाज़ वाला रस्सी बम है वो उसे जलाकर रास्ते से निकल रही लड़कियों और महिलाओं के पास फेंक देता है। जिससे वो सहम जाती है। वीडियो वायरल होने के बाद पेटलावद पुलिस हरकत में आई और वीडियो के आधार पर 4 लोगों को आरोपी बनाकर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस ने चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। झाबुआ एडिशनल एसपी प्रेमलाल कुर्वे ने बताया कि वीडियो सामने आते ही पुलिस ने तुरंत वीडियो के आधार पर 4 लोगों को हिरासत में लिया है। जिनके खिलाफ आईपीसी की अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। वीडियो दीपावली के बाद मनाए जाने वाले गाय गोहरी पर्व का बताया जा रहा है। युवकों ने एक तो शर्मनाक घटना की उस पर वीडियो भी बनाकर वायरल किया। वीडियो बनाने वाले पर भी मामला दर्ज किया है। एडिशनल एसपी के मुताबिक विवेचना की जा रही है आने वाले समय में आरोपी की संख्या और भी बढ़ सकती है।


By - SAGAR TV NEWS
29-Oct-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.