सागर में सदगुरु कबीर महामहोत्सव पंच दिवसीय संत समागम साधना शिविर 4 से 8 नवम्बर तक

 


हर साल की तरह इस साल भी सागर के आरटीओ के पास स्थित सद्गुरु कबीरधाम में पांच दिवसीय सदगुरु कबीर महामहोत्सव संत समागम साधना शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जो 4 से 8 नवम्बर तक आयोजित होगा। सत्येश्वर सद्गुरु कबीर साहेब के सत्यदर्शन को उद्घाटित करने के लिए कबीरदर्शनाचार्य परम पूज्य आचार्य रामजीवन शास्त्री साहेब के सानिध्य और मार्गदर्शन में सद्गुरू कबीर ज्ञानाश्रम परकोटा और सद्गुरू कबीर धाम ट्रस्ट समिति के तत्वाधान में आयोजन होगा। पंच दिवसीय विराट सद्गुरू कबीर महा महोत्सव सत्संग समारोह और सद्गुरु कबीर भजनावली पुस्तक" का विमोचन कार्यक्रम सद्. कबीरधाम, कबीरचौक, राजघाट रोड होगा। इस महामहोत्सव में राष्ट्रीय स्तर के संत शामिल होंगे। इसके आयोजक विधायक शैलेंद्र जैन हैं। ये जानकारी कबीरधाम में आयोजित हुई पत्रकार वार्ता में आचार्य रामजीवन शास्त्री ने दी है। उन्होंने बताया की यदि विचारो की गहराई से देखा जाए तो मनुष्य सुख शांति की खोज में है। दो धाराएं है विज्ञान वादी और आध्यात्मिक है। आध्यात्मिक धारा धीमे है लेकिन सार्थक है। दोनो की समीक्षा करे तो विज्ञान की भौतिकवादी धारा सुख दे सकती है लेकिन शांति नहीं।
कबीर का दर्शन अध्यात्म का मुकुट है। उनका दर्शन सर्वोपरि है। यह आयोजन बहुउद्देशीय है।
बताया गया की इस आयोजन में देश भर से संत आएंगे।
जहां 4 नवम्बर से सुबह 10 बजे से द्वीप प्रज्वलित कर सत्संग शिविर कार्यक्रम का शुभारंभ किया जायेगा। वहीं 5 को संस्कार साधना शिविर के साथ-साथ बच्चों और युवाओं में प्रतिभा जागरण के लिए आध्यात्मिक प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। 6 नवम्बर को शासन प्रशासन से जुड़े मंत्रीगण और नगर के गणमान्य लोगों के साथ-साथ सामाजिक समरसता के अंतर्गत सागर शहर के सभी धर्मों के धर्माचार्यों का संत समागम किया जायेगा


By - SAGAR TV NEWS
30-Oct-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.