सागर- कॉलेज में जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष की अजीबोगरीब नियुक्ति !
मध्यप्रदेश के 52 जिलों में जनभागीदारी समिति के अध्यक्षों की नियुक्ति हुई है, जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष पर गणमान्य नागरिकों को ही नियुक्ति होनी थी.सागर जिले के रहली शासकीय कॉलेज में जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष पद पर अतिथि विद्वान डॉ.मनोज जैन को ही नियुक्त कर दिया गया है. गणमान्य नागरिक की जगह अतिथि विद्वान जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष का कार्यभार भी संभाल रहे हैं, दूसरी तरफ विश्वविद्यालय प्रबंधन की तरफ से मानदेय भी ले रहे हैं.. ऐसे में रहली कॉलेज में जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष पद पर गणमान्य अतिथि विद्वान की अजीबोगरीब नियुक्ति का मामला सामने आया है..उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारियों कि माने तो अतिथि विद्वान की नहीं बल्कि गणमान्य नागरिक को जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष पद पर नियुक्ति दी जानी थी