सागर-भारतीय रेल यात्री कल्याण समिति के मनोनीत किए गए विशिष्ट सदस्य विष्णु कंकने

 

सड़क परिवहन मंत्रालय में उपमहाप्रबंधक रहे विष्णु कनकने अब रेलयात्रियों की समस्याओं को दूर करेंगे। क्योंकि वे भारतीय रेल यात्री कल्याण समिति के विशिष्ट सदस्य मनोनीत किए गए है। सागर जिले के षाहगढ में रहने वाले कनकने की इस नियुक्ति पर उनके परिवार और षाहगढ के लोगों ने अपनी खुषी जाहिर की और उनके आगमन पर जमकर स्वागत किया। बताया जाता है कि रेलसेवा के प्रति रुचि को देखते हुये उनकी यह नियुक्ति भारतीय रेल यात्री कल्याण समिति के अध्यक्ष और उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज रेल मंत्रालय के सदस्य डॉ प्रदीप कुमार तिवारी ने की है। यह संस्था राष्ट्रीय स्तर पर रेल यात्रियों की सुविधाओं में न केवल वृद्धि करती है बल्कि यात्रा के दौरान यात्रियों को होने वाली समस्याओं को दूर करने का काम करती है।


By - SAGAR TV NEWS
26-Nov-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.