कंटेनर चालक ने फ़िल्मी अंदाज़ में भगाया वाहन,टोल बैरियर तक तोड़ दिया ! || SAGAR TV NEWS ||

 

सड़क पर एक कंटेनर का आतंक देखने को मिला। जहां उसने एक महिला को टक्कर मारी जिससे उसकी जान चली गयी। वहीं इसके बाद भागते समय टोल बैरियर को भी तोड़ दिया। घटना एमपी के मंदसौर की है। बताया गया की एक्सीडेंट कर भाग रहे कंटेनर का पीछा कर रही पुलिस की गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गई। जानकारी के मुताबिक रतलाम तरफ से आ रहे कंटेनर ने पहले आक्या गांव में एक महिला को टक्कर मारी। इसके बाद चालक कंटेनर को तेज गति से भगाने लगा। कंटेनर का दलोदा पुलिस चौकी ने पीछा किया। लेकिन कंटेनर पिपलिया मंडी टोल प्लाजा को तोड़कर भागने लगा। बाद में तेज गति से भाग रहा कंटेनर एक डिवाइडर से जा टकराया। जिसके बाद पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में लेकर तीन लोगों को हिरासत में लिया।
बताया जा रहा है की जावरा नयागांव फोरलेन रोड पर जावरा की और से आ रहे नागालैंड पासिंग कंटेनर ने दलौदा के पहले आक्या के ब्रिज पर एक दोपहिया वाहन को टक्कर मारी। जिसमें दोपहिया वाहन सवार की मौके पर ही जान चली गई।
इसके बाद कंटेनर चालक तेजी से कंटेनर लेकर भाग निकला। नज़ारे को रतलाम से आ रहे एक शख्स ने देखा और कंटेनर का पीछा कर रोकने का प्रयास किया उन्होंने पुलिस को भी सूचना दी। जिसके बाद उसे पकड़ा गया।--------


By - Sagar tv news
29-Nov-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.