जलंधर में आयोजित सात दिवसीय भागवत कथा में पहुंचे राजस्व एवं परिवहन मंत्री

जीवन की अपराधी में जहां प्रत्येक नर नारी अपने दैनिक कार्यों में इतना अधिक व्यस्त है कि वह इस सृष्टि के रचयिता का स्मरण भी नहीं कर पा रहा है वहीं ग्राम जलंधर और आसपास के हजारों श्रद्धालु भाग्यशाली है जो उन्हें 7 दिवसीय संगीतमय भागवत कथा सुनने का अवसर मिला। आप सभी कथा सुनकर कथा को जीवन में आत्मसात भी करें क्योंकि कथा श्रवण मनुष्य के जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है यह बात राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने जलंधर में आयोजित भागवत कथा में कहीं। जलंधर में संगीतमय भागवत कथा का वाचन वृंदावन वाले पंडित रोहित रिछारिया द्वारा किया जा रहा है। विदित हो कि इस संगीतमय भागवत कथा के मुख्य जजमान पूर्व जनपद अध्यक्ष एवं राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के बड़े भाई गुलाब सिंह राजपूत है पंडित श्री रोहित रिछारिया को प्रणाम करते हुए श्री राजपूत ने कहा कि तपस्वी, विद्वान संतो के कठोर परिश्रम से अर्जित पुण्य का आधा लाभ तो हमें उनके मुख से कथा सुनने से ही मिल जाता है उल्लेखनीय है कि व्यासपीठ से मिले निर्देशों के अनुसार मंत्री श्री राजपूत द्वारा 11 दिसंबर को विशाल नगर भंडारा कराने की घोषणा की जिसमें जलंधर सहित आसपास ग्राम के समस्त ग्राम वासियों को श्री राजपूत ने सपरिवार आमंत्रित किया।
इस अवसर पर इस अवसर पर रामराज यादव, मदन सिंह ,शैलेंद्र सिंह ठाकुर पत्रकार, विवेक परिहार, अजब सिंह, देशराज यादव, अन्नी ठाकुर, अर्पित ठाकुर, चार्ली राजा, सुरेंद्र यादव, कोमल यादव, ब्रजभान परिहार, लाल सिंह, लल्लू यादव सहित आसपास के भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी मौजूद रहे।

 

 


By - sagartvnews
06-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.