सागर-मंत्री भूपेंद्र सिंह पत्नी के साथ कलश यात्रा में हुए शामिल,अद्भुत रहा नज़ारा || SAGAR TV NEWS ||

 

सागर जिले के खुरई में भागवत कथा के शुभारंभ पर निकाली गई विशाल कलश यात्रा में अद्भुत ही नज़ारा देखने को मिला। कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह पत्नी समेत शामिल हुए। दरअसल खुरई में नगरीय विकास और आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह कमल किशोर जी नागर द्वारा श्री मद् भागवत कथा का आयोजन करा रहे हैं। कथा 9 दिसंबर से 15 दिसंबर तक घोरट रोड पर भैरव बाबा मंदिर के पास आयोजित की गयी है। जिससे शुक्रवार को कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें खुरई और आसपास के क्षेत्र से लगभग 15 हजार महिलाएं कलश लेकर पीले वस्त्रों में शामिल हुईं। एक विशाल जन समूह पीले वस्त्रों में अलौकिक सौंदर्य बिखेर रहा था। कलश यात्रा में मंत्री भूपेंद्र सिंह और उनकी पत्नी सरोज सिंह भी शामिल हुईं। यात्रा के साथ मंत्री भूपेंद्र सिंह और मंत्री प्रतिनिधि लखन सिंह श्री मद भागवत पुराण को सिर पर रखकर चले। कलश यात्रा करीब एक किलोमीटर लंबी थी। जिसमे ढोल नगाड़े और अखाड़े भी शामिल हुए। इसमें किन्नरों ने भी शामिल होकर धर्म लाभ लिया। वहीं कथा सुनने के लिए काफी पहले से ही श्रद्धालुओं का जन समूह उमड़ पड़ा।--------


By - Yogendra Singh Gaur khurai
09-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.