भाजपा जिला अध्यक्ष के परिजन निकले कोरोना पॉजिटव || SAGAR TV NEWS ||
बीना में लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या अब दिनों दिन बढ़ती ही जा रही है। शहर के कॉलेज तिराहा निवासी व भाजपा जिलाध्यक्ष के 73 वर्षीय बड़े पिता और 65 वर्षीय बड़ी मां पॉजिटिव निकली है। बताया जा रहा है कि बीते दिनों दोनों को भोपाल के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनकी कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुँचा ओर घर के आसपास के क्षेत्र को कन्टेनमेट एरिया बनाया।साथ ही घर के सदस्यों को होम क्वॉरेंटाइन किया गया है। बता दे बीना में अब तक कुल 45 कोरोना पॉजिटिव के मामले सामने आ चुके हैं। कोरोना से अब तक 32 मरीज ठीक होकर अपने घर पहुँच चुके हैं। जबकि 6 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।