शादी में विदाई के पहले पुलिस की एंट्री और फिर रो पड़ा दूल्हा || STVN INDIA ||

 

कन्नौज में डीजे पर डांस को लेकर बारातियों और घरातियों में जमकर लात-घूंसे चल गए। गुस्साए बारातियों ने दूल्हन के घर में घुसकर मारपीट की। मोहल्ले के लोगों ने रिश्तेदारों के साथ मिलकर बारातियों को पीट दिया। इस मामले की सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची।
बताया जाता है कि इत्रनगरी के अजयपाल मोहल्ले में रहने वाले सुभाष की बेटी की शादी मैनपुरी के बागवान मोहल्ला निवासी राधेश्याम के बेटे शिवम से तय हुई थी। शिवम अपनी बारात लेकर कन्नौज धर्मशाला पहुंचा। यहां शादी की रस्में चल रहीं थी। इस बीच डीजे पर गोली चल जावेगी गाने पर डांस करने के लिए युवकों में हाथापाई होने लगी। देखते ही देखते लात-घूंसे चल गए। घरातियों ने बीच-बचाओ का प्रयास किया तो बारातियों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी। गुस्साए बाराती दूल्हन के घर तक पहुंच गए और वहां मौजूद लोगों की पिटाई कर दी। इस मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई तो कोतवाली प्रभारी राज कुमार सिंह फोर्स के साथ अजयपाल मोहल्ले में पहुंच गए। पुलिस को देख कर बाराती भाग निकले। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद घराती दूल्हन को विदा करने पर राजी हो गए, लेकिन उसे विदा कराने के लिए न तो वहां बारात थी और न ही दूल्हा। पुलिस ने फोन पर दूल्हे से सम्पर्क किया और विदा कराने की बात कही। दूल्हा विदा कराने पर राजी तो हो गया, लेकिन कार्रवाई के डर से ससुराल तक जाने की हिम्मत नहीं जुटा सका। विदा कराने के लिए दूल्हा अपनी कार के साथ ससुराल से करीब एक किलोमीटर दूर खडा रहा। दूल्हा शिवम का कहना था कि दूल्हन को विदा कराने के लिए वह इससे आगे नहीं जाएगा। जिसके बाद दूल्हन का भाई विशाल उसे अपनी स्कूटी पर बैठा कर दूल्हे की कार के पास तक ले गया। जहां उसने बहन को ससुराल के लिए विदा कर दिया।


By - Sagar tv news
12-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.