सागर- भाजपा युवा मोर्चा ने, पीएम की हत्या की बात को लेकर सोनिया गाँधी का किया पुतला दहन

सागर। भाजपा युवा मोर्चा हरि सिंह गौर मंडल के नगर अध्यक्ष विकास केशरवानी के नेतृत्व में कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री राजा पटेरिया ने पन्ना में पीएम की हत्या की बात को लेकर कांग्रेस नेत्री सोनिया गाँधी का दिनदयाल चौक बस स्टैंड पर विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन किया गया। पुतला दहन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर निगम सभापति शैलेश केशरवानी भाजपा जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया जी भाजपा हरि सिंह मंडल अध्यक्ष मनीष चौबे जी भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष यश अग्रवाल जी थे।
नगर निगम सभापति शैलेश केशरवानी ने पुतला दहन कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री राजा पटेरिया ने पन्ना में पीएम की हत्या की बात कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा भारत जोड़ो यात्रा का ढोंग करने वालों की असलियत सामने आ रही है। माननीय मोदी जी जनता के दिलों में बसते हैं। संपूर्ण देश की आस्था और श्रद्धा के केंद्र है। मैदान में उनसे मुकाबला नहीं कर पाते कांग्रेस के लोग, इसलिए कांग्रेस के एक नेता मोदी जी की हत्या की बात कर रहे हैं। यह विद्वेष की पराकाष्ठा है। यह घृणा की अति है। कांग्रेस की असली भाव अब प्रकट हो रहे हैं। ऐसी चीजों को सहन नहीं किया जाएगा। ये कांग्रेस की हिंसक मानसिकता का परिचायक है. भाजपा जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गोरैया ने कहा कि इस प्रकार की मानसिकता के कारण ही देश भर में कांग्रेस का पराभव हुआ है. उन्होंने कहा कि इस निंदनीय और घृणित बयान के लिए कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को माफी मांगनी चाहिए और मध्य प्रदेश सरकार को घटना को संज्ञान में लेकर कार्यवाही करनी चाहिए।
युवा मोर्चा के विकाश केशरवानी ने कहा लोकतांत्रिक व्यवस्था में इस तरह के बयान को धमकी माना जाता है। कांग्रेस में पीएम मोदी की लोकप्रियता से बौखलाहट है। सोनिया गांधी ने पीएम मोदी को मौत का सौदागर कहा था तो कमलनाथ और दिग्विजय लगातार पीएम मोदी को लेकर अनर्गल टिप्पणी करते हैं।कांग्रेस पार्टी ने हमेशा भारत जोड़ने की तोड़ने की राजनिति करती है। भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष यश अग्रवाल ने कहा कि पूर्व मंत्री राजा पटेरिया का बयान उनकी मानसिकता को दर्शाता है। पटेरिया पर हत्या की साजिश रचने की एफआईआर दर्ज होनी चाहिए। भाजपा हरिसिंह गौर मंडल अध्यक्ष मनीष चौबे ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ इस प्रकार की आपत्तिजनक टिप्पणी करने का कांग्रेस का पुराना इतिहास रहा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मोदी को मौत का सौदागर कहा था, वहीं वर्तमान अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने हाल ही में प्रधानमंत्री की तुलना रावण से की थी।
इस अवसर पर विक्रम सोनी अमन गौतम संदर्भ चौरसिया नितिन गुप्ता सिराज खान सुमित यादव राजा पवार जय साहू सुमित सोनी नितिन सोनी अमित कछवाहा राहुल वैद्य निखिल अहिरवार नितिन साहू आयुष केसरवानी टिंकू साहू रजत केसरवानी जयदीप बेन दीपक मिश्रा आदर्श मिश्रा निखिल आदर्श रावत शुभम नामदेव अरमान सिद्दीकी अभिषेक अवस्थी साहिल खान आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहें।


By - sagartvnews
14-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.