सागर- कांग्रेस विधायक की विधानसभा में हो रहा सौतेला व्यवहार, विधायक के आरोप

 

सागर जिले के देवरी से कांग्रेस विधायक हर्ष यादव ने फिर एक बार आरोप लगाया की विधानसभा के महारजपुर क्षेत्र में विकास के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। जो बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। इसी को लेकर महाराजपुर कांग्रेस पदाधिकारियों ने क्षेत्रीय विधायक हर्ष यादव के नेतृत्व में स्थानीय हाट बाजार प्रांगण में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। जहां महाराजपुर क्षेत्र के विकास कार्यो में सौतेले व्यवहार, प्रशासनिक बदहाली और शासन के उपेक्षित रवैये समेत ग्रामीण किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने धरना प्रदर्शन किया।
धरना प्रदर्षन में आयोजित सभा को विधायक के अलावा कांग्रेस वक्ताओं ने प्रदेश और केन्द्र की भाजपा सरकार को आड़े हाथो लिया। विधायक हर्ष यादव ने क्षेत्र में प्रशासनिक बदहाली, विद्युत कटौती, समेत क्षेत्र में लंबित कामों को भाजपा सरकार का सौतेला व्यवहार बताया। इस दौरान विधायक और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम 22 सूत्रीय ज्ञापन सौपकर महाराजपुर क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण के अलावा मांगों को पूरा किये जाने की मांग की गई।
इसमें कहा गया की महाराजपुर को नगर पंचायत घोषित करने, नेशनल हाईवे-44 पर ओवर ब्रिज बनाने, प्रस्तावित उपमण्डी का निर्माण कराने, महाविद्यालय और आई.टी.आई. संस्था खोलने, प्रस्तावित जलजीवन मिशन योजनान्तर्गत हर गांव में नलजल योजना की स्वीकृति प्रदान किये जाने के अलावा कई अन्य मांगें हैं।


By - SAGAR TV NEWS
15-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.