सागर- कलेक्टर ने स्मार्ट सिटी के कामों को जल्द पूरा करने की कही बात

 

 

लाखा बंजारा झील के चारों ओर बनाएं जा रहे पाथ-वे पर लाइट्स को लगाएं कि एक भी स्थान पर ब्लैक स्पॉट न बने और वहां पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था रहे। यह बात सागर कलेक्टर दीपक आर्य ने कही। वे कार्यकारी निदेशक और सागर स्मार्ट सिटी के सीईओ चन्द्रशेखर शुक्ला के साथ स्मार्ट सिटी की परियोजनाओं की समीक्षा कर रहे थे। कलेक्टर ने उसने कहा कि यहां पर सर्विलांस कैमरे भी इंस्टाल कराएं जाए। इसके साथ ही उन्होंने एलिवेटेड कॉरिडोर, आँगनवाड़ी निर्माण, खेल परिसर पुनर्विकास, सीएंडडी वेस्ट, एनर्जी इफिसियेंट स्ट्रीट लाइट, सिटी गवर्नेंस सेंटर, ट्रांसपोर्ट नगर आदि परियोजनाओं की समीक्षा कर निर्माण कार्यों में गति लाने की बात कही। उन्होंने कहा कि मेनपावर और मशीनरी बढ़ाते हुए समय सीमा में सभी निर्माण कार्य पूरे कराएं। साथ ही कलेक्ट्रेट और न्यायालय के सामने से गुजरने वाली सड़क के किनारे पार्किंग और लैंड स्कैपिंग आदि के कार्य जल्द पूरे करवाए जाए। उन्होंने खेल परिसर के बारे में भी जानकारी ली। जिसमें उनको बताया गया कि हॉकी ग्राउंड पूरी तरह बनकर तैयार है। बीते सप्ताह इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन द्वारा सर्टिफाइड ऑस्ट्रेलिया की कंपनी के प्रतिनिधियों ने इस ग्राउंड का परीक्षण किया है। खेल मैदानों पर एफआईएच द्वारा अनुमोदित उत्पादों को सही ढंग से लगाया गया है। हॉकी टर्फ की गुणवत्ता आदि से जुड़े कई परीक्षण भी टीम द्वारा किए गए। टीम ने हॉकी मैदान का निर्माण खेल मानकों अनुसार बेहतर पाया है। हॉकी मैदान को उच्चतम स्तर पर बनाया गया है। इसके साथ ही खेल परिसर में फुटबॉल मैदान, सिंथेटिक एथेलेटिक ट्रैक, मल्टीपल कोर्ट, बास्केटबॉल कोर्ट आदि का कार्य भी प्रगति पर है। बैठक के दौरान स्मार्ट सिटी के इंजीनियर्स, पीएमसी एक्सपर्ट आदि उपस्थित थे।


By - SAGAR TV NEWS
17-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.