PM नरेंद्र मोदी आखिर चीन से इतना डरते क्यों हैं ? उनकी लाल आंखे अब कहां चली गईं- दिग्गी SAGAR TV NEWS

 

सागर पहुंचे मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बड़ा बयान देते हुए कहा की आखिर प्रधानमंत्री मोदी जी चीन से डरते क्यों हैं। उनकी लाल आंखे अब कहां गई। यही नहीं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा की भाजपा और आरएसएस न संविधान का सम्मान करते हैं। और न ही तिरंगे का। ये तिरंगे से चिढ़ते हैं। खुरई विधानसभा में भारत जोड़ो यात्रा में तिरंगा लेकर निकले कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर आपराधिक प्रकरण दर्ज कर जेल में डाल दिया गया। दिग्विजय सिंह बोले की जब नागपुर में आरएसएस मुख्यालय पर राष्ट्रध्वज फहराने कार्यकर्ता जा रहे थे। उस दौरान भी उन्हें गिरफ्तार कर प्रकरण दर्ज किए गए थे। वहीं आगे दिग्विजय सिंह ने मीडिया के सवालों के जवाब देते हुए कहा की जब मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री हुआ करते थे। उस समय चीन को लेकर नरेंद्र मोदी कहते थे, मनमोहन सिंह जी चीन को लाल आंखे दिखाइए। अब वे खुद प्रधानमंत्री हैं अब उनकी लाल आंखे कहां चलीं गईं। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा मोदी चीन से डरते हैं। उनके कार्यकाल में चीन से आयात दोगुना बढ़ गया जबकि देश का माल चीन को उतनी मात्रा में निर्यात नहीं हो रहा है।--------


By - Sagar tv news
17-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.