भाजपा नेता की रोड #Accident में #Death, पार्टी में शोक की लहर

 

 

सागर जिले की भारतीय जनता पार्टी को बड़ी छति हुई है। देवरी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी रहे तेजी सिंह राजपूत की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। तेजी सिंह 80 के दशक से भाजपा से जुड़े हुए है। वह देवरी के बड़े नेता थे। 65 साल की आयु में उनकी मौत से सागर भाजपा में शोक की लहर है। बताया जा रहा  कि भोपाल सागर रोड के रायसेन जिले में यह सड़क हादसा हुआ है। जहां गैरतगंज तहसील के देवनगर के पास पिछली रात स्कॉर्पियो जीप अनियंत्रित होकर पलट गई। जहां उन्हें ईलाज के लिए रायसेन जिला अस्पताल ले जाया गया। लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।


By - sagar tv news
05-Sep-2020

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.