सागर- आरटीआई से हुआ पंचायत में एक बड़े भ्रष्टाचार का खुलासा, 80 लाख की हेरा-फेरी !

 


सागर जिले के खुरई जनपद पंचायत की गढ़ौला जागीर पंचायत में एक बड़े भ्रष्टाचार का खुलासा आरटीआई की जानकारी से हुआ है। आरटीआई कार्यकर्ता ने पिछले कई सालों से जानकारी निकाली तो करीब 80 लाख के भ्रष्टाचार का खुलासा हुआ। जिसमें सचिव, सरपंच, रोजगार सहायक, इंजीनियर और उपयंत्री की मिली भगत सामने आई है। आरटीआई कार्यकर्ता रुपेश दुबे ने जानकारी में निकाला की कैसे बिना निर्माण कार्य कराये राशि निकाली गई है। कई ऐसे निर्माण कार्य हैं। जो अधूरे हैं। जिनकी राशि कई सालों पहले ही पूरी निकाली जा चुकी है। लेकिन निर्माण कार्य आज तक नहीं हुआ। कई सीसी सड़कों के निर्माण कार्य में घोटाला हुआ है। तो कई सड़कों के साथ बनाई जाने वाली नालियां ही नहीं बनाई गईं। कई सड़कों को कम मोटाई का बनाकर भ्रष्टाचार किया गया है। साथ ही फर्जी बिल लगाकर निर्माण कार्य की राशि निकाले जाने का मामला भी सामने आया। बिलों में टिन नंबर और जीएसटी का जिक्र तक नहीं है। जिससे सरकार को राजस्व का भी नुक्सान हुआ। ग्रामीण क्षेत्र में किसानों को कपिल धारा कुओं और खेत तालाब निर्माण में भी भ्रष्टाचार का खुलासा हुआ है। जांच के लिये बनाई गई कमेटियों ने इसलिये जांच नहीं की है क्योंकि भ्रष्टाचार करने वालों को ही जांच करने का जिम्मा सौंप दिया है। इस खुलासे के बाद इस मामले में शामिल इंजीनियरों और उपयंत्रियों को जनपद सीईओ मीना कश्यप ने नोटिस दिये हैं। जबकि जिला पंचायत सीईओ ने जांच के आदेश दिये हैं।


By - SAGAR TV NEWS
18-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.