सागर- फिजूलखर्ची से बच कर सेवा कार्यों में धन लगाती हैं जैन संस्थाएं बोले - मंत्री भूपेंद्र सिंह

सागर। जैन समाज की संस्थाएं सदैव फिजूल खर्ची से बच कर सेवा के सार्थक सामाजिक कार्यों में अपना धन खर्च करती हैं। इससे सभी लाभान्वित होते हैं और समाज में समृद्धि आती है। यह विचार नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने आदर्श गार्डन में आयोजित सागर की जैन संस्थाओं के सम्मान समारोह में व्यक्त किए।
मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि अपने लिए तो सभी काम करते हैं, आप सभी वे लोग हैं जो अपनी संस्थाओं के माध्यम से दूसरों के लिए भी कुछ करने के प्रयत्न करते रहते हैं। सभी को अपने जीवन में अपनी सामर्थ्य अनुसार छोटा बड़ा सेवा का कार्य करना चाहिए तभी जीवन की सार्थकता है। यह टीम हमेशा कुछ नया और बेहतर सोचती और करती है। मंत्री भूपेंद्र सिंह ने जैन समाज की जिन सामाजिक संस्थाओं को सम्मानित किया उनमें अखिल भारतीय जैन युवा फेडरेशन महावीर जिनालय, विचार संस्था, महिला जैन मिलन सुभाष नगर, संजोग समिति, दिगंबर जैन सोशल ग्रुप, दिगंबर जैन सोशल ग्रुप मेन, भारतीय जैन मिलन कटरा शामिल हैं। इनके साथ देवेन्द्र जैना, कपिल मलैया, एडव्होकेट सोनिया,अरुण जैन, राकेश रोड लाइंस, जयकुमार, सुरेन्द्र जैन, अजीत नायक, निकेश गुप्ता को मंच से मोमेंटो और अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन आदेश जैन ने किया। सम्मान समारोह में सांसद राजबहादुर सिंह, महापौर प्रतिनिधि डा सुशील तिवारी ने भी जैन समाज की संस्थाओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम में नगर निगम परिषद अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, नेवी जैन, अजीत जैन, दीपक बड़कुल, राकेश निश्चय , राजेश जैन, राजकमल जैन, सौरभ जैन आईटीआई, आशीष जैन, राकी बहेरिया, भूपेंद्र जैन बंटी, अनिल जैन नैनधरा, अमितोष जैन, रूपेश जैन, मनोज शुक्ला, मनोज श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में जैन समाज के सदस्य शामिल थे।


By - sagartvnews
19-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.