कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के एक विवादित बयान को लेकर भाजपा युवा मोर्चा ने किया पुतला दहन।
सागर- कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे के विवादित व्यान आपके घर में देश के लिए कुत्ता भी मरा है, क्या किसी ने कोई कुर्बानी दी है को लेकर हरिसिंह गौर मंडल युवा मोर्चा के अध्यक्ष विकास केशरवानी के नेतृत्व में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का पुतला दहन किया गया। जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने कहा कांग्रेस अध्यक्ष पद की गरिमा को खुद अध्यक्ष ही छिन्न-भिन्न करने पर तुले हैं, क्या ऐसे वक्तव्य शोभा देते हैं? ऐसे ही बयान जारी रहे तो भारत जोड़ो यात्रा भी फुस्स साबित होगी। लगातार पराजय से कांग्रेस बौखला गई है, उसे समझ नहीं आ रहा है कि क्या करें? राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के नाते ऐसे घटिया बयान देना शोभा नहीं देता। कांग्रेस इतने निचले स्तर पर गिर जाएगी ये किसी ने नहीं सोचा था। आजादी की लड़ाई में पूरा देश बलिदान देने के लिए तैयार था। वे लोग किसी दल के रूप में काम नहीं कर रहे थे। नगर निगम सभापति शैलेश केशरवानी ने कहा कि खरगे के पास माफी मांगने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं है, उन्हें देश से माफी मांगते हुए अपनी गलती स्वीकार करना चाहिए. उन्होंने कहा कि खरगे को इतिहास का ज्ञान नहीं है और अपनी लंबी राजनीतिक पारी के लिए उन्हें अफसोस होना चाहिए। आजादी मिलने के बाद, देश को एकजुट करने के लिए श्यामा प्रसाद मुखर्जी की शहादत हुई थी। कभी किसी ने नहीं सोचा था कि कांग्रेस इतने निचले स्तर तक गिर जाएगी। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नवीन भट्ट विक्रम सोनी विवेक मिश्रा भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष संध्या भार्गव तृप्ति सिंह शालीन सिंह अरमान सिद्दीकी अमन गौतम संदर्भ चौरसिया जय साहू देवांश पांडे सिराज खान सोहेल खान साहिल खान सुषमा यादव सौरभ राजपूत सौरभ केशरवानी आयुष केशरवानी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहें।