कुंए में पानी भरने गयी नाबालिग लड़की कुँए में गिरी || SAGAR TV NEWS ||

 

 

कुँए में पानी भरने गयी एक नाबालिग लड़की की पानी में डूबने से मौत हो गयी। मामला सागर जिले के खुरई के धरमपुर गांव से सामने आया है। जानकारी के मुताबिक 16 साल की जानकी धानक घर के पीछे बने कुएं में पानी भरने गई थी। अचानक वह कुएं में गिर गई। जब काफी देर तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने तलाश की जहां देखा की वो कुएं में डली हुई थी। जिसके बाद गांव वालों की मदद से उसे बाहर निकाला गया। तुरंत उसे 108 एंबुलेंस 108 एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल लाया गया लेकिन उसकी साँसे थम चुकी थी। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराया उसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया हैं। साथ ही मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।


By - Manoj badhwani (Khurai,MP)
06-Sep-2020

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.