कैम्ब्रिज हाईटस स्कूल के वार्षिकोत्सव में शामिल होंगे, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत
सागर- राजस्व एवं परिवहन मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत शुक्रवार 23 दिसंबर को कैम्ब्रिज हाईटस स्कूल के वार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में वार्षिकोत्सव का आयोजन शाम 4 बजे से स्कूल परिसर में होगा। कैम्ब्रिज हाईट्स स्कूल में आज वार्षिक खेल महोत्सव का तीसरा और अंतिम दिन था। समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष एवं चेयरमेन ज्ञानवीर सेवा समिति श्री सविता सिह राजपूत, चासंलर (ज्ञानवीर यूनिर्वसिटी) श्री आदित्य सिंह राजपूत एवं डायरेक्टर श्रीमति सुरभि सिंह राजपूत, प्राचार्य अनुपमा श्रीवास्तव उप प्राचार्य हेमन्त खरे एवं डायरेक्टर आशुतोष सिंह राजपूत उपस्थित थे। खेल महोत्सव में शतरंज, कबड्डी क्रिकेट, और अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता के समापन पर आदित्य सिंह राजपूत ने कहा कि खेल के महत्व को समझाना और खेल के साथ साथ पढाई भी करना चाहिए। खेल के अंत में सविता सिंह राजपूत ने बच्चों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त बच्चों को मेडल एवं पदक बांटे गये।