सागर-ताइक्वांडो में खिलाड़ियों ने दिखाया जौहर, जमकर लगाए किक

सागर-ताइक्वांडो में खिलाड़ियों ने दिखाया जौहर, जमकर लगाए किक

सागर-ताइक्वांडो में खिलाड़ियों ने जमकर लगाए किक

ताइक्वांडो एक ऐसा खेल है जिससे न सिर्फ खिलाड़ियों का मानसिक विकास होता है। बल्कि उनका कॉन्फिडेंस भी बढ़ता है। इसी तरह सागर के धर्मश्री स्थित सागर सरोज मैरिज हॉल में ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जहाँ बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रतिभाएं दिखाई। साथ ही शानदार खेल का प्रदर्शन किया। दरअसल सागर सरोज मैरिज हॉल परिसर में छटवी कैडेट और 34 वी जूनियर सीनियर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसका शुभारम्भ सागर लोकसभा के सांसद राजबहादुर सिंह ने किया। इस मौके पर सांसद ने कहा की ताइक्वांडो मार्शल आर्ट का सबसे लोकप्रिय खेल है। और इसमें बच्चों को भागीदारी करना चाहिए। ख़ास तौर पर इससे बच्चों की आत्मरक्षा और सेल्फ डिफेन्स होता है। बताया गया की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 25 जिलों के 650 खिलाड़ी कैडेट, जूनियर और सीनियर वर्ग में भाग ले रहे हैं।
उद्घाटन समारोह के बाद प्रतियोगिता के आयोजक और मध्य प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन के संयुक्त सचिव और जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष योगेश जैन ने सभी को समृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
इस दौरान जिला खेल अधिकारी प्रदीप अबिद्रा, दिलीप सिंह थापा सचिव मध्य प्रदेश ताइक्वांडो संघ भोपाल, राजेश यादव उपाध्यक्ष, संदीप सिंह, अर्जुन सिंह रावत विक्रम अवार्डी, दीपक जैन, संगीता यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।


By - sagar tv news
29-Dec-2022

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.