महिला ने दिया 2 अद्भुत जुड़वा बच्चियों को जन्म, एक साथ जुड़े दोनों के सीने

Stvn State Desk बड़वानी - एक महिला ने ऐसे जुड़वां बच्चियों को जन्म दिया जो आपस में जुड़ी हुई हैं। रात के 12 बजकर 9 मिनट पर महिला ने आपरेशन के बाद दोनों बच्ची को जन्म दिया है। श‍िशु रोग विशेषज्ञ डाक्टर ने बताया कि यह काफी दुर्लभ मामलों में से एक है। इनके जिंदा रहने की उम्मीद कम रहती है। इनका शरीर आपस में जुड़ा हुआ है आपरेशन कर इनके जुड़े हुए शरीर को अलग किया जा सकता है। फ़िलहाल दोनों बच्चियां अभी स्‍वस्‍थ हैं।
जानकारी के मुताबिक सिलावद के पास रेहगुन निवासी अनिता पति आशु ने सोमवार रात को 2 बच्चियों को जन्‍म दिया। दंपती गुजरात में मजदूरी करते हैं।
प्रसूति के लिए यह गृहग्राम रेहगुन पहुंचे थे। रात में महिला को प्रसव पीड़ा होने पर उसे पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां महिला को जिला अस्पताल बड़वानी में भर्ती कराया गया। महिला ने आपरेशन के बाद जुड़ी हुई 2 बेटी को जन्म दिया है। फ़िलहाल दोनों बच्चियां अभी स्‍वस्‍थ हैं।
दोनों जुड़वां बच्चियों का जन्म के समय वजन 3.600 ग्राम था। डाक्टरों के अनुसार दोनों को सांस लेने में दिक्कत आने के कारण इंदौर भेजा गया है। बड़वानी जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ मनोज खन्ना का कहना है की बड़वानी जिले का यह पहला मामला उनके सामने आया है। महिला का इलाज अस्पताल में चल रहा है।


By - sagartvnews
11-Jan-2023

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.