अफलन की वजह से चौपट हो गयी सोयाबीन की फसल || SAGAR TV NEWS ||

 

 

इस साल अफलन ने सोयाबीन की फसल को चौपट कर दिया है। सागर जिले के बंडा में जब किसानों ने सोयाबीन की फसल बोई थी। तब अनुमान यही लगाया जा रहा था कि इस साल अच्छी फसल होगी। लेकिन बारिश के लेट होने और बाद में ज्यादा बारिश ने सोयाबीन की फसल को चौपट कर दिया। इल्लियों की वजह से सोयाबीन की फसल चौपट हो गयी। पीला मोजेक रोग के कारण सोयाबीन की हरी फसल में पीलापन छाया हुआ है। और सोयाबीन की फलियां दिखाई नहीं दे रही हैं। उड़द की फसल पर भी प्रभावित हुई है। सागर टीवी न्यूज़ के संवाददाता सूर्यकुमार दुबे ने कांटी रीछई, पिथौली, खोजमपुर, मगरधा उल्दन ढांड़ सहित अन्य गांव में पहुँचकर फसल के बारे में जानकारी ली और किसानों से बात की।


By - Surya Kumar Dubey (Banda,Sagar MP)
11-Sep-2020

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.