पुराने विवाद को लेकर युवक से मारपीट तीन पर मामला दर्ज || SAGAR TV NEWS ||
पुराने विवाद को लेकर सागर जिले के गढ़ाकोटा थाना क्षेत्र में विवाद हो गया। जहाँ एक युवक के साथ मारपीट की गयी है। जिससे वो घायल हो गया। उसे सागर रैफर किया गया। पूरा मामला भगतसिंह वार्ड का बताया जा रहा है। पीड़ित के भाई शंकर ने आरोप लगाया की विनोद अहिरवार उसके भाई गोकुल को साथ में ले गया। जहां कुछ देर बाद रामेश्वर और उसके अन्य साथियों ने सिर पर कुल्हाणी से हमला कर दिया। उसका कहना है। की उन लोगों से पुराना विवाद है। वहीँ मामले में पुलिस ने तीन लोगों पर मामला दर्ज किया गया है।