सियासी हलचल के बीच कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की सूची

 

 

मध्यप्रदेश में सियासी हलचल के बीच कांग्रेस ने 15 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। जिनमें अशोकनगर विधानसभा से कांग्रेस ने अनीता जैन की पुत्रवधु आशा दोहरे को अपना प्रत्याशी बनाया है। देखा जाए तो सिंधिया के साथ कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देकर 22 कांग्रेस विधायक भाजपा में शामिल हो गए थे। जिसके बाद 22 विधानसभा सीटों से और चुनाव होना तय था। वहीं बाद में पांच सीटें और खाली हुई। भाजपा में शामिल होने वाले पूर्व विधायक जिनमें से कुछ मंत्री भी हैं। वो भाजपा की तरफ से लगभग तय प्रत्याशी हैं। बीए पास आशा दोहरे महिला कांग्रेस पार्टी में लगभग 15 सालों से जुड़ी हुई हैं। और सक्रिय कार्यकर्ता भी रही हैं। लेकिन इनकी सास कांग्रेस पार्टी में वर्तमान में नेता प्रतिपक्ष हैं साथ ही लगातार 4 सालों से पार्षद के पद पर काबिज हैं।


By - Rahul Kumar Jain (Ashok Nagar MP)
12-Sep-2020

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.